मुंबई : विधान परिषद की छह सीटों पर हुए चुनाव में मिले हार के झटके का असर प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में देखने को मिला। शुक्रवार को प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी की बैठक प्रदेश भाजपा प्रभारी तथा राष्ट्रीय महासचिव सी टी रविकी मौजूदगी में हुई। भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
पूर्व मंत्री तथा भाजपा विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि पार्टी को मिली हार को लेकर प्राथमिक विश्लेषण के लिए हर सीट पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से चर्चा की जाएगी। इसके लिए पार्टी के नेता हर निर्वाचन क्षेत्र का दौरा करेंगे। मुनगंटीवार ने कहा कि हमें अति आत्मविश्वास नहीं था लेकिन हम लोग बेशुद्ध थे। क्योंकि यह सीटें परपंरागत रूप भाजपा की मानी जाती रही हैं। भाजपा की राष्ट्रीय सचिव पंकजा मुंडे ने कहा कि पार्टी चुनाव में मिली हार पर चिंतन करेगी। पार्टी हार को स्वीकार कर आगामी चुनाव के लिए तैयारी करेगी।
इससे पहले बैठक में पार्टी को विधान परिषद चुनाव में मिली हार और आगामी नगर निकायों के चुनावों में तीन दलों वाली महाविकास आघाड़ी का सामना करने के लिए रणनीति को लेकर मंथन किया गया। इसके साथ हीबैठक में अगले एक साल तकके लिए सेवा, संगठन और जनहित के लिए संघर्ष और संवाद का कार्यक्रम तय किया गया। केंद्र सरकार के माध्यम से राज्य में होने वाले विकास कामों को गति देने के संबंध में चर्चा हुई। इसके अलावा भाजपा राष्ट्रीय जे पी नड्डा के मुंबई दौरे की तैयारी और रुपरेखा पर भी चर्चा की गई।
नड्डा लेंगे भाजपा नेताओं की क्लास
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा तीन दिनों केदौरे पर 18 दिसंबर को मुंबई आएंगे। नड्डा के दौरे से पहले भाजपा को विधान परिषद चुनावों में हार मिली है। इससे समझा जा रहा है कि वे पार्टी नेताओं की क्लास लेंगे। नड्डा दौरे के दौरान बूथ कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वे ठाणे जिले के एक बूथ पर प्रवास करेंगे। राज्य के आगामी मनपा, नगर पालिका और जिला परिषद चुनावों की तैयारी को लेकर पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके अलावा वे आरएसएस के नेताओं के साथ भी बैठक करने वाले हैं।




xanax online pharmacy troy pharmacy online tramadol us online pharmacy hydrocodone
online pharmacy pain meds online tramadol pharmacy review spironolactone pharmacy online