- Breaking News

खेल समाचार : भारत ने इंग्लैंड को हरा सेमीफाइनल में बनाई जगह, 254 के लक्ष्य के बाद भी छूटे पसीने

खेल समाचार : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में गुरुवार (5 मार्च) को भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई। भारत का न्यूजीलैंड से खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड से रविवार (8 मार्च) को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमना-सामना होगा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 253 रन बनाकर टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैच में सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में इंग्लैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 246 रन बनाए।

भारत की पारी में अभिषेक शर्मा जल्दी आउट हो गए, लेकिन संजू सैमसन ने तूफानी बल्लेबाजी जारी रखी। वह शतक से चूक गए। संजू को इशान किशन और शिवम दुबे से अच्छा साथ मिला। अंत में तिलक वर्मा और हार्दिक पंड्या ने तूफानी बल्लेबाजी की। इंग्लैंड ने 254 रन के लक्ष्य के जवाब में शुरुआत अच्छी नहीं की, लेकिन जैकब बेथल की शतकीय पारी ने मैच में जान फूंक दी। इतने बड़े लक्ष्य के जवाब में भारतीय गेंदबाजों के पसीने छूट गए। जसप्रीत बुमराह के 18वें ओवर ने मैच का रुख पलटा। केवल 4 रन दिए। इसके अलावा अक्षर पटेल ने बेहतरीन फील्डिंग की।

भारत के लिए संजू सैमसन ने 42 गेंद पर 8 चौके और 7 छक्कों की मदद से 89 रन बनाए। शिवम दुबे ने 25 गेंद पर 43 रन छोके। इशान किशन ने 18 गेंद पर 39, हार्दिक पंड्या ने 12 गेंद पर 27 और तिलक वर्मा ने 7 गेंद पर 21 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव 11 और अभिषेक शर्मा 9 रन बनाकर आउट हुए। अक्षर पटेल 2 और वरुण चक्रवर्ती बगैर खाता खोले नाबाद रहे। इंग्लैंड के लिए विल जैक्स और आदिल राशिद ने 2-2 विकेट लिए। जोफ्रा आर्चर ने 1 विकेट लिए।

इंग्लैंड के लिए जैकब बेथल ने 48 गेंद पर 8 चौके और 7 छक्कों की मदद से 105 रन बनाए। विल जैक्स ने 20 गेंद पर 35 और जोस बटलर ने 17 गेंद पर 25 रन बनाए। सैम करन ने 14 गेंद पर 18 रन बनाए। जोफ्रा आर्चर ने 4 गेंद पर नाबाद 19 रन बनाए। जेमी ओवरटन ने नाबाद 2 रन बनाए। फिल साल्ट ने 5 और हैरी ब्रूक ने 7 रन बनाए। भारत के लिए हार्दिक पंड्या ने 2 विकेट लिए। अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट लिए। वरुण ने 4 ओवर में 64 रन दिए। इंग्लैंड ने प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया। रेहान अहमद की जगह जेमी ओवरटन को मौका मिला। भारत ने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया।

इंग्लैंड की पारी

इंग्लैंड के लिए जैकब बेथल ने 48 गेंद पर 8 चौके और 7 छक्कों की मदद से 105 रन बनाए। विल जैक्स ने 20 गेंद पर 35 और जोस बटलर ने 17 गेंद पर 25 रन बनाए। सैम करन ने 14 गेंद पर 18 रन बनाए। जोफ्रा आर्चर ने 4 गेंद पर नाबाद 19 रन बनाए। जेमी ओवरटन ने नाबाद 2 रन बनाए। फिल साल्ट ने 5 और हैरी ब्रूक ने 7 रन बनाए। भारत के लिए हार्दिक पंड्या ने 2 विकेट लिए। अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट लिए। वरुण ने 4 ओवर में 64 रन दिए।