- Breaking News, आयोजन, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : नागपुर के बेसा-पिपला में हिन्दू विराट सम्मेलन भव्य रूप से सम्पन्न

नागपुर समाचार : 1 मार्च को वंदन लॉन, बेसा-पिपला, नागपुर में सकल हिन्दू समाज द्वारा आयोजित हिन्दू विराट सम्मेलन अत्यंत धूमधाम और भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में लगभग दो हजार से अधिक धर्मप्रेमी नागरिकों की उपस्थिति रही, जिससे पूरा परिसर श्रद्धा, उत्साह और जागरूकता के माहौल से गूंज उठा।

सम्मेलन की शुरुआत भव्य कलश यात्रा से हुई, जिसमें पारंपरिक वेश-भूषा में महिलाओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो गया। सभी समाज बंधुओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए, जिससे आयोजन की गरिमा और बढ़ गई।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं समाज बंधुओं का सत्कार किया गया तथा भोजन प्रसाद की व्यवस्था भी की गई। आयोजकों ने इसे हिन्दू एकता, संस्कृति और राष्ट्र प्रेम का सशक्त संदेश देने वाला ऐतिहासिक आयोजन बताया और सभी का आभार व्यक्त किया।