- Breaking News, आयोजन, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : श्री लालसोट ब्राम्हण सभा नागपुर द्वारा होली मिलन समारोह तथा फाग गायन का सफल उत्स्फूर्त आयोजन

नागपुर समाचार : शनिवार दिनांक 28 फरवरी 2026 को शाम 05:00 बजे से रात्रि 09:00 बजे तक “श्री परशुराम धाम” चांडक ले आउट, घाट रोड नागपुर में रंगारंग पारिवारिक कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें लोकप्रिय नगरसेवक श्री मनोजजी साबले प्रमुखता से उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुरामजी एवं श्रीकृष्णजी की आरती से हुई। महिला मंडल ने गणेशजी की प्रार्थना से गायन प्रारंभ कर फाग ~ गीत ~ संगीत से जोश भर दिया और भारी संख्या में उपस्थित महिलाओं,पुरुषों, युवकों, युवतियों,बच्चों को थिरकने, नाचने पर मजबूर कर दिया। संपूर्ण भक्तिमय वातावरण में फूलों की होली खेली गयी और सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के अंत में स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ सभी ने उठाया।

इस कार्यक्रम के सफलतार्थ श्री गोविंद शर्मा, श्री चंद्रशेखर पांखला,श्री दीपक जोशी, श्री प्रकाश शर्मा, श्री मुकेश शर्मा,श्री विजय शर्मा, श्री रमन पांखला, श्री दीपक शर्मा, श्री महेंद्र पुरोहित, श्री आशीष शर्मा, श्री रोहित शर्मा,श्रीमती शालिनी पाँखला, श्रीमती रितु आनंदजी शर्मा, श्रीमती अनिता रतनजी हट्टीका सहित संपूर्ण समाज बंधुओं एवं मातृशक्ति ने स्वयं स्फूर्त सहयोग कर एक मिसाल कायम की ।