- Breaking News, नागपुर समाचार, मुंबई समाचार

मुंबई समाचार : प्राइवेट स्कूलों और ट्यूशन क्लास में फीस पर लगेगी लगाम, सरकार जल्द ही लाएगी नीति

स्कूल शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी

मुंबई समाचार : स्कूल शिक्षा मंत्री दादाजी भुसे ने विधानसभा में घोषणा की कि सरकार जल्द ही राज्य में प्राइवेट स्कूलों और ट्यूशन क्लास में फीस सीमित करने के लिए एक नीति की घोषणा करेगी। 

विधानसभा में बोलते हुए भुसे ने बताया कि सरकार मराठी माध्यम की स्कूलों पर विशेष ध्यान देकर सभी प्रकार की भौतिक सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। इसके अलावा अन्य कई अभियान चलाए जा रहे हैं। यह भी भरोसा जताया कि इससे आने वाले शैक्षणिक वर्ष में मराठी स्कूलों की छात्र संख्या कम से कम 25 प्रतिशत बढ़ेगी।

मंत्री ने कहा कि विद्यार्थी आधार कार्ड प्रमाणीकरण से नकली विद्यार्थी ढूंढे जा रहे हैं, विद्यार्थियों के स्वास्थ्य के लिए उनका हेल्थ कार्ड तैयार किया जा रहा है, शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।