- Breaking News, नागपुर समाचार, नियुक्ती, मुंबई समाचार

नागपुर/मुंबई समाचार : रविंद्र चव्हाण की ‘टीम महाराष्ट्र’ तैयार: विदर्भ के ‘पावर हाउस’ संजय कुटे महासचिव, फुके और डेहनकर को मिली सचिव की कमान

नागपुर/मुंबई समाचार : भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने अपनी नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। मंगलवार को मुंबई में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने पदाधिकारियों के नामों का ऐलान किया। विदर्भ को प्रतिनिधित्व देते हुए जलगांव-जामोद से विधायक संजय कुटे को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। वहीं विधायक परिणय फुके और पूर्व महापौर अर्चना डेहनकर को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

लंबे इंतजार के बाद आख़िरकार मंगलवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने अपनी कार्यकारिणी घोषित कर दी। चव्हाण ने अपने अपनी जंबो कार्यकारिणी घोषित की है। जिसमें 12 उपाध्यक्ष, चार महासचिव, 12 सचिव शामिल है। इसी के साथ चव्हाण ने पार्टी के विभिन्न मोर्चो के नाम का भी ऐलान किया है। 

चव्हाण ने अपनी कार्यकारिणी में विदर्भ को खासा महत्व दिया है। प्रदेश से जीन नेताओं को संगठन में शामिल किया है इसमें, 

  • पूर्व सांसद रामदास तडस, प्रदेश उपाध्यक्ष 
  • विधायक प्रवीण पोटे, प्रदेश उपाध्यक्ष 
  • विधायक संजय कुटे, प्रदेश महासचिव 
  • विधायक परिणय फुके, प्रदेश सचिव 
  • पूर्व महापौर अर्चना हेड़नकर, प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके साथ ही गडचिरोली के पूर्व विधायक देवराम होली को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नामों के ऐलान के दौरान रवींद्र चव्हाण ने कहा कि कई नेताओं ने संगठन में काम करने की इच्छा जताई थी, लेकिन पद सीमित होने के कारण सभी को जिम्मेदारी नहीं दी जा सकी। उन्होंने भरोसा जताया कि सभी कार्यकर्ता और नेता एकजुट होकर प्रदेश में पार्टी को और मजबूत करने का काम करेंगे।