नागपुर समाचार : भारतीय जनता पार्टी व्यापारी आघाड़ी, नागपुर महानगर द्वारा अध्यक्ष सिए श्री गिरीशजी मुंदडा के नेतृत्व मे नवनिर्वाचित नगरसेवकों का सत्कार समारोह तथा अर्थसंकल्प-2026 संवाद सम्मेलन शनिवार को सायं 5 बजे महेश भवन, गांधीबाग, नागपुर में भव्यता एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
इस अवसर पर नागपुर महानगर के नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती निताताई ठाकरे, उपमहापौर श्रीमती लीला ताई हाथीबेड, सत्तापक्ष नेता मा. श्री नरेन्द्रजी बोरकर एव्ं शहर के संपूर्ण नवनिर्वाचित नगरसेवकों का गरिमामय सत्कार एक ही मंच पर किया गया साथ ही केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत अर्थसंकल्प-2026 पर व्यापारियों एवं उद्यमियों के साथ सार्थक संवाद भी किया गया जिसमे शहर के सुप्रसिद्ध चार्टर्ड अकाउंटेंट श्री कैलाश जी जोगाणी ने प्रमुख वक्ता की भुमीका निभाई ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी नागपुर शहर के अध्यक्ष मा.श्री दयाशंकर तिवारी ने की। इस अवसर पर भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश के उपाध्यक्ष श्री संजयजी भेंडे, पुर्व नागपुर के यशस्वी विधायक मा. श्री कृष्णाजी खोपडे, तथा पुर्व विधायक मा.श्री गिरीशजी व्यास ने अपने संबोधन मे व्यापारी आघाडी के विशेष आयोजन की प्रसंशा करते हुये सर्व नवनिर्वाचित नगरसेवकों को जनमानस एव्ं समाज के प्रती अपने कर्तव्यों से अवगत कराया।
इस सुअवसर पर भाजपा नागपुर शहर के महामंञी श्री श्रीकांतजी आगलावे, महिला मोर्चा की अध्यक्षा सौ. दिव्याताई धुरडे, मिडीया प्रमुख श्री पवनजी तिवारी, भाजपा व्यापारी आघाडी के स्तंभ तथा सलाहकार श्री महेंद्रजी कटारीया, श्री जयप्रकाशजी पारेख, श्री राजेशजी रोकडे, श्री रामअवतारजी अग्रवाल तथा नागपुर शहर के अनेक प्रतिष्ठित व्यापारी एवं उद्योगपति, महिला शक्ती असंख्य संख्या में उपस्थित रहे।
प्रमुख वक्ता सिए कैलाशजी जोगानी ने अर्थसंकल्प-2026 में व्यापार, उद्योग, महिला वरिष्ठ नागरिक एवं मध्यम वर्ग के लिए की गई घोषणाओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए मार्गदर्शन किया।
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में बीजेपी व्यापारी आघाड़ी के अध्यक्ष मा. सिए गिरीश मुंदड़ा का नेतृत्व तथा मार्गदर्शन, संयोजक हरिओम भद्रे, सहसंयोजक वनराज देवासी, राजेश आहूजा, अमित खोत, सचिन पुनियानी, आकाश शाहू, प्रकाश डागा, हेमंत भट्टड, संतोष काबरा, मनीष सोनवाने, प्रदीप बियानी, आनंद झवेरी, विरेंद्र निखार, लखीराम परसनानी, महेश पेंढारी, सर्वेश मोढ, सतीश बजाज, पराग अरसपुरे, संतोष शर्मा, सौरभ महाजन, अभिषेक जयस्वाल, राहुल देशमुख, अरविंद गुप्ता, हेमंत बोरकर, मुकुल साबडे, हरिश राठी, प्रकाश भोरकर, नानक धनवानी, सुनिल राकस, हुसेन अजानी, प्रशांत माखीजा, सुनिल सारडा, अक्षय कडव, श्रुती देशपांडे, अपर्णा भांडारकर, वैशाली तेलंग, अर्चना लांजेवर, वैशाली खोब्रागडे, अश्विनी अहिरकर, वर्षा सोनवाणे, आरती वैरागडे, प्रणाली उपाध्ये, संजिवनी चौधरी एवं रश्मी जामदार का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम को व्यापारिक एवं सामाजिक क्षेत्र से अत्यंत सकारात्मक प्रतिसाद मिला और इसे नागपुर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया गया।
कार्यक्रम की प्रस्तावना अध्यक्ष सिए गिरिश मुंदडा ने की, संचालन सौं अर्पना येगांवकर ने तथा आभार संयोजक हरिओम भद्रे ने किया। कार्यक्रम के उपरांत भोजन का आनंद लेते हुए कार्यक्रम का समापन हुआ।




