नागपुर समाचार : कोराडी के श्री महालक्ष्मी जगदंबा मंदिर परिसर में देश की सबसे १५८ फुट ऊंची हनुमान मूर्ति बन रही है। इसका काम अंतिम चरण में है। इसका उद्घाटन समारोह जून महीने में होगा और इसी सिलसिले में राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने दिल्ली जाकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।
केंद्रीय मंत्री शाह ने निमंत्रण स्वीकार किया और समारोह के लिए जून माह में आने का आश्वासन दिया है। कोराडी में स्थापित हो रही यह भव्य हनुमान मूर्ति सिर्फ धार्मिक ही नहीं, बल्कि वास्तुकला का अद्भुत नमूना साबित होगी। उम्मीद जताई जा रही है कि इस मूर्ति के कारण कोराडी इलाके का धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्व बड़े पैमाने पर बढ़ेगा, और देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां आएंगे।




