- Breaking News, खेलकुद 

खेल समाचार : भारत ने रविवार को पाकिस्तान को टी20 विश्व कप के 27वें मुकाबले 61 रनों से दी करारी शिकस्त

सुपर-8 के लिए किया क्वालीफाई

खेल समाचार : कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में एकतरफा मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए और 18 ओवर में सभी विकेट खोकर 114 रन ही बना सकी। भारत के लिए जसप्रीत हार्दिक-वरुण, बुमराह और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए। इस जीत के साथ भारत ने सुपर-8 स्टेज के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम को पहले ओवर में झटका लगा। सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान बिना खाता पवेलियन लौटे। हार्दिक पांड्या ने उन्हें आउट किया। जसप्रीत बुमराह ने दूसरे ओवर में साइम आयूब को एलबीडब्ल्यू किया। आयूब ने दो गेंद में 6 रन बनाए। बुमराह ने इसी ओवर में कप्तान सलमान अली आगा को भी आउट किया। सलमान 4 गेंद में 4 रन ही बना सके। बाबर आजम 7 गेंद में 5 रन ही बना सके। अक्षर पटेल ने उन्हें पवेलियन भेजा। उस्मान खान 34 गेंद में 44 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अक्षर ने उनका शिकार किया। मोहम्मद नवाज को कुलदीप यादव ने आउट किया। तिलक वर्मा ने शादाब खान को कैच आउट करवाया।

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए। ईशान किशन ने सर्वाधिक 77 रन बनाए। भारत के लिए ईशान किशन ने सर्वाधिक 77 रन बनाए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा। टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा बिना खाता पवेलियन लौट गए। कप्तान सलमान अली आगा ने उन्हें आउट किया। पावरप्ले में भारत ने एक विकेट खोकर 52 रन बनाए। ईशान किशन ने 27 गेंद में अर्धशतक जड़ा है। ईशान किशन ने 40 गेंद में 77 रन की पारी खेली।

उन्होंने 10 चौके और तीन छक्के लगाए। उस्मान तारिक को 11वें ओवर में गेंदबाजी का मौका मिला, उन्होंने अपने पहले ओवर में 6 रन दिए। तिलक वर्मा 24 गेंद में 25 रन ही बना सके। हार्दिक पांड्या पहली ही गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में कैच आउट हुए। सूर्यकुमार यादव ने 29 गेंद में 32 रन का योगदान दिया। शिवम दुबे 17 गेंद में 27 के स्कोर पर रन आउट हुए। अक्षर पटेल पहली गेंद पर कैच आउट हुए। पाकिस्तान के लिए साइम आयूब ने तीन, उस्मान, शाहीन और सलमान को एक-एक विकेट मिला।

टी20 विश्व कप में किसका पलड़ा भारी

टी20 विश्व कप के इतिहास में भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़े अंतर से दबदबा बनाया हुआ है। टी20 विश्व कप में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से भारत ने सात जीते हैं और एक मुकाबला पाकिस्तान ने अपने नाम किया है। पाकिस्तान ने विश्व कप में पिछली बार भारत को 2021 में 10 विकेट से हराया था। वहीं भारत ने न्यूयॉर्क में खेले गए पिछले विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ 6 रनों की रोमांचक जीत हासिल की थी।

T20 WC 2026 में भारत-पाकिस्तान का प्रदर्शन

सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने अपने पहले मुकाबले में अमेरिका को 29 रनों से हराकर टूर्नामेंट का विजयी आगाज किया था। वहीं सलमान अली आगा की अगुवाई में पाकिस्तान ने नीदरलैंड को करीबी मुकाबले में तीन विकेट से मात दी थी। दूसरे मैच में भारत ने नामीबिया को 93 रनों से करारी शिकस्त दी थी। जबकि पाकिस्तान ने अपने दूसरे मुकाबले में अमेरिका के खिलाफ 32 रनों से जीत हासिल की।

भारत-पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन

भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): सैम अयूब, साहिबज़ादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आज़म, मोहम्मद नवाज़, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेट कीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक