राष्ट्रीय चिंतक पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ की विशेष उपस्थिति
नागपुर समाचार : राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विगत सौ वर्षों से निरंतर कार्य कर रहा है। वर्ष 2026 में संघशताब्दी के अवसर पर यह पर्व संपूर्ण समाज की सहभागिता के साथ मनाया जा रहा है। संघटित एवं सज्जन शक्ति राष्ट्र के कल्याण हेतु सक्रिय रहे, इसी उद्देश्य से देशभर में ‘विराट हिंदू सम्मेलन’ जैसे आयोजनों का आयोजन किया जा रहा है। व्यक्ति निर्माण, सुदृढ़ व्यवस्था निर्माण तथा समाज परिवर्तन — इस त्रिसूत्री के आधार पर संघ ने पिछले सौ वर्षों से अपना कार्य राष्ट्रहित में समर्पित किया है। संघशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, परिवार प्रबोधन, ‘स्व’ का बोध तथा नागरिक कर्तव्यों का पालन — इन पाँच परिवर्तनकारी बिंदुओं को समाज तक पहुँचाने का कार्य इन सम्मेलनों के माध्यम से किया जा रहा है।
इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए सकल हिंदू समाज और रामदासपेठ नागरिक मंडल की ओर से 13 एवं 14 फरवरी 2026 को भव्य ‘विराट हिंदू सम्मेलन’ का आयोजन रामदासपेठ स्थित लेंड्रा पार्क मैदान में किया जा रहा है।
सम्मेलन के प्रथम दिन, शुक्रवार 13 फरवरी को सायं 6.30 से रात 9 बजे तक ‘भजन जैमिंग’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें पारंपरिक एवं आधुनिक संगीत का अनूठा संगम प्रस्तुत किया जाएगा। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध कलाकार पियूष एवं रक्षंदा की विशेष प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहेगी।
दूसरे दिन, शनिवार 14 फरवरी को सायं 7 बजे प्रसिद्ध राष्ट्रीय चिंतक एवं वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। वे ‘राष्ट्रभक्ति और संगठन’ विषय पर मार्गदर्शन करेंगे। इस अवसर पर सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी शेखर केळकर तथा सामाजिक कार्यकर्ता एवं भौतिकशास्त्र की प्राध्यापिका प्रो. डॉ. लीना गहाणे की भी प्रमुख उपस्थिति रहेगी।
कार्यक्रम के माध्यम से “निर्मल पावन भावना, सभी के सुख की कामना, गौरवमय समरस जनजीवन — यही राष्ट्र आराधना” के विचार को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने का संकल्प लिया जाएगा। आयोजकों का मानना है कि संगठित हिंदू समाज ही राष्ट्र को विश्वगुरु बनाने की दिशा में निर्णायक भूमिका निभा सकता है।
यह सम्मेलन रामदासपेठ नागरिक मंडल के संरक्षण में आयोजित किया जा रहा है। आयोजन समिति निखिल कुसुमगर के अध्यक्षत्व में कार्यरत है। समिति के उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल एवं शिल्पा रावल, कोषाध्यक्ष दीपक हेडा तथा सचिव डॉ. संजय मराठे हैं।
आयोजकों ने नागपुर शहर के समस्त राष्ट्रप्रेमी नागरिकों से इस ‘विराट हिंदू सम्मेलन’ में बड़ी संख्या में उपस्थित रहकर आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया है।
पत्रकार परिषदेला डॉ. निखिल कुसुमगर, शिल्पा रावल, प्रमोद पटवर्धन, मुकेश अग्रवाल, अशोक पत्की, नगरसेवक विनय दाणी, दीपक हेडा, स्वानंद सोनी, हर्षल भिशीकर यांची उपस्थिती होती.




