- Breaking News, उद्घाटन, नागपुर समाचार

नागपूर समाचार : एडवांटेज विदर्भ 3.0 की भव्य शुरुआत, सीएम फडणवीस, गडकरी, अडानी और विदेशी मेहमान रहे मौजूद

नागपुर समाचार : विदर्भ के उद्योगों को गति देने के लिए आयोजित खासदार औद्योगिक महोत्सव यानी एडवांटेज विदर्भ की शुक्रवार सुबह से भव्य रूप से शुरुआत हुई। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, अडानी ग्रुप के निदेशक जीत अडानी, 25 देशों के डिप्लोमेट्स के साथ उद्योग जगत के कई मान्यवर उपस्थित थे। विशेष बात यह रही कि उद्घाटन समारोह में ही 25 हजार करोड़ से अधिक के कुल 4 सामंजस्य करार हुए।