- Breaking News, आयोजन, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार क्ष: श्री गजानन महाराज प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में विशेष संगीतमय भक्ति समारोह 8 फरवरी को

नागपुर समाचार : पंढरी पांडे एवं सहस्रबुद्धे परिवार तथा गोरक्षण सभा के संयुक्त तत्वावधान में “श्री गजानन विजय ग्रंथ सुस्वर संगीतमय पारायण” नामक एक विशिष्ट कार्यक्रम रविवार, 8 फरवरी को सायं 5.30 बजे गोरक्षण सभा, धंतोली, वर्धा रोड, नागपुर में आयोजित किया जाएगा।

श्री गजानन महाराज के प्रकट दिवस के अवसर पर भक्तों के लिए इस विशेष संगीतमय भक्ति समारोह का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के अंतर्गत श्री गजानन विजय ग्रंथ के 21 अध्यायों का संगीतमय पारायण प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे भक्तों को आध्यात्मिक श्रवण का लाभ प्राप्त होगा।

कार्यक्रम की परिकल्पना, संगीत निर्देशन एवं काव्य रचना विनोद वखरे द्वारा की गई है। संगीत संयोजन श्रीकांत पिसे का रहेगा। इस अवसर पर विनोद वखरे, रसिका बावडेकर, यश खेरे एवं स्वरदा देशपांडे गायन प्रस्तुत करेंगे। संगत में श्रीकांत पिसे, मोरेश्वर दहासहस्त्र, अरविंद उपाध्ये, आर्य पुराणकर तथा विशाल दहासहस्त्र शामिल रहेंगे। कार्यक्रम में सारांश अध्याय का निवेदन सुषमा वखरे करेंगी।

आयोजकों ने भक्तों से अपील की है कि वे इस भक्तिमय समारोह में उपस्थित रहकर संपूर्ण पारायण का लाभ लें।