- Breaking News, नागपुर समाचार

मुंबई/नागपुर समाचार : दाणी, अतकरे, बांते, लड्डा बन सकती हैं महापौर

नागपुर का महापौर पद खुले प्रवर्ग की महिला के लिए आरक्षित

मुंबई/नागपुर समाचार : नागपुर महानगरपालिका में अगली महापौर ओपन वर्ग की महिला बनेगी। इसके लिए पूर्व नागपुर की मनीष अतकरे, संतोष लड्डा, शिवानी दाणी तथा विशाखा बांते का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है। पूर्व नागपुर तथा दक्षिण-पश्चिम से सर्वाधिक भाजपा नगरसेवक चुनकर आने से यह तय है कि महापौर भी इन्हीं इलाकों में से कोई बनेगा। शिवानी दाणी के चांस ज्यादा हैं क्योंकि सीएम फडणवीस के निर्वाचन क्षेत्र से चयन, भाजयुमो में सक्रियता तथा संघ से जुडाव उनके चयन का प्रमुख कारण बन सकते हैं।

महापौर आज राज्य की २९ महानगरपालिकाओं के आरक्षण का ड्रा यहां खोला गया। २९ में से ३ मनपा का महापौर अनुसूचित जमाति, १ अनुसूचित जमाती, ८ ओबीसी तथा १७ सर्वसाधारण प्रवर्ग से होंगे। आज सबसे पहले कल्याण-डोंबिवली के महापौर आरक्षण का ड्रा निकाला गया।

ड्रा के अनुसार वहां का महापौर अनुसूचित जमाती प्रवर्ग से होगा। इसके बाद निकाले गए ड्रा के अनुसार ठाणे का महापौर अनुसूचित जाति, जालना का अनुसूचित जाति (महिला) तथा लातूर का महापौर अनुसूचित जाति (महिला) प्रवर्ग से होगा। इसके बाद ओबीसी प्रवर्ग के लिए आरक्षित मनपा का ड्रा निकाला गया जिसके अनुसार इचलकरंजी, पनवेल, अहिल्यानगर (महिला), अकोला, उल्लासनगर, कोल्हापुर, चंद्रपुर (महिला), जलगांव (महिला) का महापौर ओबीसी प्रवर्ग से होगा।

जिन मनपाओं में खुले प्रवर्ग के महापौर होंगे उनमें नागपुर (महिला), मुंबई मनपा, पुणे, संभाजीनगर, घुलिया, अमरावती (महिला), भिवंडी-निजामपुर, मालेगांव, मीरा भाइंदर, नांदेड-वाघाला (महिला), पिंपरी चिंचवड, नासिक, नई मुंबई (महिला), परभणी, सांगली-मिरज, सोलापुर में ओपन वर्ग का महापौर होगा।