- Breaking News, PRESS CONFERENCE, नागपुर समाचार, बाजार

नागपुर समाचार : एडवांटेज विदर्भ २०२६ – खासदार औद्योगिक महोत्सव साथ-साथ, 6 से 8 फरवरी तक आयोजन

नागपुर समाचार : एसोसिएशन फॉर इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट (एआईडी) के तत्वावधान में ‘एडवांटेज विदर्भ २०२६ – खासदार औद्योगिक महोत्सव’ का तीसरा संस्करण ६, ७ और ८ फरवरी २०२६ को राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय परिसर, अंबाझरी-अमरावती रोड, नागपुर में आयोजित किया जाएगा। तीन दिनों तक चलने वाले इस भव्य महोत्सव का उद्देश्य विदर्भ को भारत के औद्योगिक मानचित्र पर एक सशक्त और उभरते हुए विकास केंद्र के रूप में स्थापित करना है। इस वर्ष के महोत्सव की थीम एम्पावरिंग ग्रोथ रखी गई है।

एडवांटेज विदर्भ के अंतर्गत ३५० से अधिक स्टॉल्स का विशाल औद्योगिक प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी, जिसमें १०० एमएसएमई स्टॉल्स तथा विदर्भके विभिन्न जिलों के ४० जिला स्तरीय स्टॉल्स शामिल होंगे। इस प्रदर्शनी में डिफेंस पब्लिक सेक्टर यूनिट्स, सेबी, बीएसई, एनएसई, एमसीएक्स, एनसीडीएक्स, एएमएफआई, एमएसई, एनएसडीएल, सीडीएसएल सहित अन्य अग्रणी वित्तीय संस्थानों के साथ-साथ सियान एग्रो, सौर ऊर्जा निर्माता तथा वस्र उद्योग, प्लास्टिक, खनिज, कोयला, विमानन, लॉजिस्टिक्स, आईटी, स्वास्थ्य, फार्मास्युटिकल्स, रक्षा, रियल एस्टेट, अक्षय ऊर्जा और स्टार्टअप्स जैसे विभिन्न क्षेत्रों के उद्योग भाग लेंगे। इसके अलावा पेटेंट गैलरी भी आकर्षण का केंद्र रहेगी।

द्विपक्षीय व्यापार बैठकें

खासदार औद्योगिक महोत्सव के अंतर्गत बिजनेस कॉन्क्लेव और तकनीकी सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें उद्योग जगत के नवीन रुझानों, चुनौतियों और अवसरों पर चर्चा होगी। इस कॉन्क्लेव में २५ से अधिक सत्रों में २२५ विशेषज्ञ वक्ता तथा लगभग ५,५०० से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे। वैश्विक निवेशकों के साथ २० से अधिक द्विपक्षीय व्यापार बैठकें आयोजित की जाएंगी। हाइड्रोजन इकोसिस्टम, माइनर मिनरल पॉलिसी, स्टार्टअप्स, रक्षा उत्पादन और विकसित भारत के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (ख) जैसे विषयों पर विशेष गोलमेज चचर्चाएं होंगी। इसके साथ ही स्टील, रक्षा, विमानन, दुग्ध व्यवसाय, शिक्षा, आईटी, लॉजिस्टिक्स, फार्मा, अक्षय ऊर्जा और पर्यटन क्षेत्रों के लिए अलग-अलग तकनीकी सत्र आयोजित किए जाएंगे।

उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति

उद्घाटन सत्र में अदानी समूह (एयरपोर्ट्स) के निदेशक जीत अदानी, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ (ऑटो और फामां सेक्टर) श्री राजेश जेजुरीकर, तथा सैफ्रॉनस्टेज के संस्थापक देवेन परुळेकर उपस्थित रहेंगे।

दुग्ध और संवद्ध क्षेत्रों पर आयोजित सत्रों में पशुसंवर्धन, दुग्ध विकास एवं मत्स्य व्यवसाय के सचिव डॉ. रामास्वामी एन., इंडियन डेयरी एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. जे. बी. प्रजापति, अमृतधारा डेयरी के संस्थापक प्रवीण भंडारी और इंदुजा मिल्क के सीईओ सिकंदर मुलानी भाग लेंगे।

इस वर्ष पहली बार एडवटिज विदर्भ में बड़े पैमाने पर अंतरराष्ट्रीय सहभागिता देखने को मिलेगी। रूस, चीन, ब्राजील, मिस, उरुग्वे, नाइजीरिया, जाम्बिया, बेनेजुएला, टोगो, गुयाना, बेनिन सहित लगभग २० देशों के एंबेसडर और व्यापार प्रतिनिधि इस महोत्सव में भाग लेंगे।

इस महोत्सव को महाराष्ट्र सरकार, एमएसएमई मंत्रालय और जिला उद्योग केंद्र (डीआईसी) का सहयोग प्राप्त है। लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी लिमिटेड और वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, नागपुर प्रमुख प्रायोजक हैं। नागपुर विश्वविद्यालय, आईआईएम नागपुर तथा विदर्भ की विभिन्न औद्योगिक और व्यावसायिक संस्थाएं नॉलेज पार्टनर्स हैं। अंतरराष्ट्रीय व्यापार सम्मेलन के लिए ग्लोबल इंडिया बिजनेस फोरम ग्लोबल पार्टनर है, जबकि नागपुर मेट्रो, एमआईडीसी, एनएमआरडीए, एनएमसी, टाटा स्ट्राइव और नागपुर स्किल सेंटर सहयोगी भागीदार हैं।

पिछले तीन वर्षों में एआईडी द्वारा पर्यटन, लॉजिस्टिक्स और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर नीति के लिए दी गई सिफारिशों को राज्य सरकार ने स्वीकार किया है। इसके तहत नागपुर हवाई अड्डे के बुनियादी ढांचे के विकास, नागपुर स्किल सेंटर की स्थापना, गडचिरोली में स्वतंत्र स्टील क्लस्टर का प्रस्ताव, अंतरराष्ट्रीय व्यापार और निवेश साझेदारी को मजबूत करने, तथा नागपुर में उतहउज और बौद्धिक संपदा कार्यालय की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई है।

पत्रकार परिषद को केंद्रीय मंत्री एवं खासदार औद्योगिक महोत्सव के प्रवर्तक नितिन गडकरी ने संबोधित किया। मंच पर आईआईएम के निदेशक डॉ. भीमराया मेत्री, किशोर मालवीय, एआईडी के अध्यक्ष आशीष काले, प्रो. अनिल सोले, जयप्रकाश गुप्ता, प्रशांत मोहता, श्याम मूंदड़ा, विपिन अग्रवाल, भावेश शाह, राजेश रोकड़े आदि की उपस्थिति रही। इस अवसर पर एडवांटेज विदर्भ के टीज़र का लोकार्पण किया गया। स्वागतपर भाषण आशीष काले किया, जबकि सूत्रसंचालन एआईडी के सचिव डॉ. विजयकुमार शर्मा ने किया। आभार प्रदर्शन अजय कपूर ने किया।