- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपूर समाचार : श्री संत गजानन महाराज नागरी सहकारी पतसंस्था में दीपावली उत्साहपूर्वक मनाई गई

नागपुर समाचार : रेशीमबाग स्थित मुख्य शाखा में श्री संत गजानन महाराज नागरी सहकारी पतसंस्था मर्या., नागपुर द्वारा दीपावली पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार दीपावली पूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष श्री स्वप्निल मोंढे मुख्य रूप से उपस्थित थे। उन्होंने सभी कर्मचारियों और ग्राहकों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपों का यह पर्व अंधकार से प्रकाश, अज्ञान से ज्ञान और नकारात्मकता से सकारात्मकता की ओर अग्रसर होने का प्रतीक है।

पूजन कार्यक्रम के दौरान संस्था के उपाध्यक्ष, संचालक मंडल के सदस्य, प्रबंधक तथा सभी शाखाओं के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर संस्था की प्रगति और ग्राहकों के विश्वास को बनाए रखने का संकल्प लिया। दीपमालिका की रोशनी से सजी शाखा का वातावरण अत्यंत भक्तिमय और उल्लासपूर्ण रहा। पूजा उपरांत प्रसाद वितरण किया गया तथा सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

संस्था के इस सामूहिक उत्सव ने सहयोग, एकता और सेवा भावना का सुंदर संदेश दिया।