नागपुर समाचार : नागपुर महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (NMRDA) और एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड के बीच नवनीत नागपुर के विकास हेतु एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। मुंबई स्थिति सह्यद्रि अतिथि गृह में आयोजित कार्यक्रम में यह समझौता हुआ। इस दौरान महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक के. पी. महादेवन, एनएमआरडीए के महानगर आयुक्त संजय यादव और आईआरएस समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
समझौते के तहत नागपुर में इंटरनेशनल बिजनेस एंड फाइनेंशियल सेंटर (IBFC) विकसित किया जाएगा। यह परियोजना लगभग 1,000 एकड़ क्षेत्र में फैलेगी और अगले 15 वर्षों में तीन चरणों में पूरी होगी। इसमें अत्याधुनिक सुविधाएँ जैसे मिक्स्ड यूज़ डेवलपमेंट, आईटी कंपनियाँ, स्टार्ट-अप्स, लघु व मध्यम उद्योगों के लिए स्पेस, स्वच्छ ऊर्जा प्रोजेक्ट, डिस्ट्रिक्ट कूलिंग सिस्टम और स्मार्ट सॉल्यूशंस शामिल होंगे।
एनबीसीसी को 3,000 एकड़ भूमि के विकास के लिए नियुक्त किया गया है। इस परियोजना से नागपुर न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी एक उभरते बिजनेस हब के रूप में पहचान बनाएगा। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि नागपुर की इस महत्वाकांक्षी परियोजना से महाराष्ट्र को बड़ा आर्थिक और व्यावसायिक लाभ होगा और रोजगार के अवसरों में भी भारी वृद्धि होगी।





скачать видео с youtube в высоком качестве skachat-video-s-youtube-3.ru .
скачать из ютуба видео скачать из ютуба видео .
ютуб загрузчик онлайн skachat-video-s-youtube-3.ru .
срочная доставка цветов москва https://www.dostavka-cvetov777.ru .
доставка цветов номер доставка цветов номер .