- Breaking News, नागपुर समाचार, सामाजिक 

नागपुर : आदर्श बहुउद्देश्यीय शिक्षण संस्था द्वारा वाडी क्षेत्र में महिला रोजगार पर चर्चा की गई

आदर्श बहुउद्देश्यीय शिक्षण संस्था द्वारा वाडी क्षेत्र में महिला रोजगार पर चर्चा की गई 

नागपुर : आदर्श बहुउद्देश्यीय शिक्षण संस्था द्वारा वाडी क्षेत्र में महिला रोजगार के विषय पर चर्चा की गई। संस्था की सचिव श्रीमती ज्योति द्विवेदी ने महिलाओं को महिला बचत गट बनाने और उसके बाद बैंक द्वारा सहायता प्राप्त कर अनेक प्रकार के रोजगार करने के विषय में जानकारी दी। आज महिलाएं घर चलाने के साथ साथ व्यवसाय भी कर सकती है यह सभी महिलाओं को बताया और महिलाओं के प्रश्नों के उत्तर देकर उनका समाधान किया।

 

उन्होंने महिलाओं को यह भी बताया की आज सबसे बडी समस्या है रोजगार की और इस समस्या से निपटने के लिए हम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनना होगा यह कैसे होगा यह भी बताया। सरकार की बहुत सारी योजनाओं की जानकारी एवं लघु उद्योग कैसे चलाया जाता है उसकी जानकारी इस चर्चा में दि गई सभी महिलाओं के चेहरे पर खुशी आ गई और सभीने ज्योति द्विवेदी जी का समर्थन किया और आभार व्यक्त किया।

इस चर्चा में संस्था के नागपुर शहर के कॉर्डिनेटर श्री राहुल शर्मा, संस्था की सचिव श्रीमती ज्योति द्विवेदी, संस्था की सदस्य सौ प्रतिभा तिवारी, मंजू मिश्रा, संगीता यादव,बेबी सिंह एवं अन्य महिलाएं उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *