- Breaking News, अपघात, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : नागद्वार यात्रा पर गए युवक पर गिरी चट्टान, मौके पर हुई मौत

नागपुर समाचार : नागद्वार यात्रा पर शहर से गए एक युवक की चट्टान गिरने से मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान दीपक सूरज नेवारे (24) बजेरिया निवासी के रूप में हुई है। बुधवार को युवक का अंतिम संस्कार किया गया। मृतक शहर के एक कपडे की दूकान पर काम करता था। 

मिली जानकारी के अनुसार, दीपक अपने चार-पांच मित्रो के साथ नागद्वारा की यात्रा पर गया था। सभी मित्र पहाड़ी पर चढ़ाई कर रहे थे, इसी दौरान एक चट्टान पहाड़ से निचे गिरा, जिसके चपेट में सूरज आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं उसके मित्र बाल-बाल बच गए। घटना के बाद तुरंत दीपक को नर्बदापुरम के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

हादसे के बाद दीपक के साथियों ने यात्रा को आधे में छोड़ दिया और शव लेकर नागपुर पहुंचे, जहां बुधवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। धार्मिक यात्रा पर गए बेटे की आकस्मिक मृत्यु से उसके परिजनों को गहरा सदमा पहुंचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *