- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : ऑप्टिकल व्यवसाय में चुनौतियों पर भरतिया ने किया मार्गदर्शन

नागपुर समाचार : ऑप्टिकल एसोसिएशन नागपुर ने कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी सी भरतिया के साथ ऑप्टिकल व्यवसाय में आने वाली चुनौतियों पर एक विशेष बैठक का आयोजन किया जिसमें बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे। ऑप्टिकल व्यवसाय में ऑनलाइन एवं कुछ रिटेल चैन जो झूठे प्रलोभन एवं ऑफर देकर लोगों को गुमराह कर रही हैं और मार्केट को खराब कर रहे हैं। पारंपरिक व्यवसाय खत्म होने की कगार पर है,इस पर चिंता जताई।

बी सी भरतिया ने एसोसिएशन के सदस्यों का विशेष मार्गदर्शन किया।ऑप्टिकल एसोसिएशन की ओर से उनका स्वागत किया गया और इस विषय को राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने की मांग की। इस अवसर पर विशेष रूप से सारंग गदेवार, कैलाश चौधरी, रिजवान दोशी, महेश शर्मा, अभिजीत उखाड़े, विकास मानकर, नरेश छाबरानी, अनामिका मोदी एवं ऑप्टिकल संगठन अध्यक्ष प्रज्ञा मोदी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *