नागपुर समाचार : प्रभाग क्रमांक 8, मध्य नागपुर के मोमिनपुरा कसाबपुरा मैं युवा कांग्रेस द्वारा झाडू मारो आंदोलन किया गया। महाराष्ट्र प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव फजलुर रहमान कुरेशी ने नागपुर महानगर पालिका के अधिकारियों पर आरोप लगाया के बार-बार निवेदन देने के बाद भी प्रशासन कुंभकरण की नहीं जागा है। इस कारण उसे नींद से जगाने के लिए यह आंदोलन किया गया।
कुरैशी ने बताया की जगह-जगह कचरा का ढेर जमा रहता है। गड्ढे में बारिश का गंदा पानी जमा रहता है। नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। परिसर में टाइफाइड मलेरिया डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी फैलने की आशंका है। कुरैशी ने बताया के सफाई कर्मचारियों की कमी के कारण प्रभाग में साफ सफाई नहीं होती। आंदोलन में राकेश निखर नकिल अहमद नदीम कुरैशी उस्मान कुरैशी मोहम्मद जैद सलीम शेख वसीम अकरम कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे।