- Breaking News, PRESS CONFERENCE, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : एनसीपी ने शुरू की मनपा चुनाव की तैयारी, 23 को नागपुर में विदर्भ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन

नागपुर समाचार : महानगर पालिका चुनाव की आहट को देखते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में एनसीपी ने शुक्रवार को नागपुर में विदर्भ स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया है। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल की अध्यक्षता में अयोजित बैठक में विदर्भ से आने वाले तमाम विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद शामिल होंगे सहित सभी नेता शामिल होंगे।

शहर के प्रेस क्लब में आयोजित प्रेससवार्ता में बैठक की जानकारी देते हुए पूर्व विधायक रविन्द्र जैन (Ravindra Jain) ने कहा कि, “बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी चुनाव में पार्टी को मजबूत करना और किए जा रहे कामों को जनता तक पहुंचाना है।” 

शहर में बढ़ रही हमारी क्षमता, मिलनी चाहिए 40 सीट 

नागपुर मनपा में 40 सीटों की मांग को जैन ने सही बताया है। उन्होंने कहा कि, “उपराजधानी नागपुर में हमारी क्षमता बढ़ रही है। चुनाव के बाद से लगातार हम शहर में सदस्य्ता अभियान चला रहे हैं। शहर की सभी छह सीटों पर हमारी क्षमता बढ़ रही है। लोग हमसे टिकट मांग रहे हैं। इसलिए हमारी 40 सीटों की मांग वाजिब है।” हालांकि, जैन ने यह भी कहा कि, महायुति के नेता एकसाथ बैठेंगे और इसपर अंतिम निर्णय लेंगे।