- Breaking News, IPL 2025, खेलकुद 

IPL समाचार : चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को हराकर राजस्थान रॉयल्स (RR) ने किया सफर पूरा, वैभव सूर्यवंशी का शानदार अर्धशतक

IPL समाचार : इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 62वें मैच में मंगलवार (20 मई) को राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हराया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 187 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स ने 17.1 ओवर में 4 विकेट पर 188 रन बनाए।

इस डेड रबर मैच में निगाहें 14 साल से वैभव रधुवंशी और 17 साल के आयुष म्हात्रे पर थीं। दोनों खिलाड़ी उम्मीदों पर खरे उतरे। म्हात्रे ने 43 रन की बेहतरीन पारी खेली। वहीं वैभव सूर्यवंशी ने बेहतरीन शतक जड़ा। राजस्थान रॉयल्स ने जीत के साथ सीजन का अंत किया। 14 मैच में 8 अंक हो गए। चेन्नई सुपर किंग्स के 13 मैच में 6 अंक हैं। उसे 25 मई को गुजरात टाइटंस से भिड़ना है।

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आयुष म्हात्रे ने 20 गेंद पर 43 और डेवाल्ड ब्रेविस 25 गेंद पर 42 रन बनाए। शिवम दुबे ने 39 रन बनाए। डेवोन कॉनवे 10, उर्विल पटेल बगैर खाता खोले और रविंद्र जडेजा 1 रन बनाकर आउट हुए। रविचंद्रन अश्विन 13, महेंद्र सिंह धोनी ने 16 रन बनाए। अंशुल कंबोज 5 और नूर अहमद 2 रन बनाकर नाबाद रहे। राजस्थान के लिए युद्धवीर सिंह चरक और आकाश मधवाल ने 3-3 विकेट लिए। तुषार देशपांडे और वानिंदु हसरंगा ने 1-1 विकेट लिए। राजस्थान की प्लेइंग 11 में 2 बदलाव हुए। चेन्नई की प्लेइंग 11 में बदलाव नहीं हुआ।

राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 33 गेंद पर 57 रन बनाए। संजू सैमसन ने 31 गेंद पर 41 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल ने 19 गेंद पर 36 रन बनाए। ध्रुव जुरेल 12 गेंद पर 31 और शिमरोन हेटमायर 5 गेंद पर 12 रन बनाकर नाबाद रहे। रियान पराग ने 3 रन बनाकर आउट हुए। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए रविचंद्रन अश्विन ने 2 विकेट लिए। अंशुल कंबोज ने और नूर अहमद ने 1-1 विकेट लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *