- Breaking News, विदर्भ

गोदींया समाचार : विधायक विनोद अग्रवाल ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से की मुलाकात

■ वैनगंगा नदी पर बैलून बैराज के संबंध में की चर्चा

गोंदिया समाचार : मुख्यमंत्री मोहन यादव मध्य प्रदेश के लांजी में एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गोंदिया के बिरसी हवाई अड्डे पर पहुंचे इस दौरान विधायक विनोद अग्रवाल ने उनका स्वागत किया तथा विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर उनके साथ मध्य प्रदेश के शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर विधायक विनोद अग्रवाल ने मध्यप्रदेश की सीमा से लगे वैनगंगा नदी पर डांगोरली बैराज और राजेगांव में बाघ नदी पर बैलून बैराज निर्माण के संबंध में चर्चा की। इस क्षेत्र का मध्य प्रदेश से रोटी बेटी का रिश्ता है। दोनों राज्यों की सीमा पर खेत हैं। 

उन्होंने कहा कि इस बैराज के निर्माण से दोनों राज्यों की सीमा पर बसे किसानों और नागरिकों को पेयजल के साथ-साथ सिंचाई की सुविधा भी मिलेगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इन महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का संज्ञान लेते हुए विश्वास व्यक्त किया कि मध्य प्रदेश सरकार इसमें सकारात्मक भूमिका निभाएगी और शीघ्र ही कार्य प्रारंभ हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *