- Breaking News, उत्सव, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : ‘संविधान रामराज्य का उपकरण’, मुख्यमंत्री फडणवीस श्रीराम अध्यात्म मंदिर समिति द्वारा आयोजित शोभायात्रा में हुए शामिल

नागपुर समाचार : रामनवमी के मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पश्चिम नागपुर श्रीराम अध्यात्म मंदिर समिति द्वारा आयोजित शोभायात्रा में शामिल हुए। जहां दोनों नेताओं ने आम नागरिकों को राम जन्मोत्सव की बधाई दी। इस दौरान बोलते हुए मुख्यमंत्री ने श्री राम के कदमों पर चलने की बात कई। इसी के साथ यह भी कहा कि, संविधान के माध्यम से राम राज्य स्थापित किया जा रहा है। 

नागपुर में रामनवमी का पर्व विशेष श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है। हर वर्ष की तरह, इस वर्ष भी पश्चिम नागपुर स्थित राम मंदिर में द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत से पहले श्री राम, माता जानकी और लक्ष्मण की विविधता पूजा अर्चना की गई। इस दौरान बोलते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने देशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री ने कहा, भगवान राम ने सामान्य जन को एक कर ऐसी सेना बनाई, जिसने असुर शक्ति का विनाश किया। भगवान श्री राम ने बताया, असुर शक्ति को समाप्त करने के लिए किसी अवतार की जरूरत नहीं, बल्कि सभी ने अपने अंदर राम को जिन्दा कर लिया रो सब असुर समाप्त हो जायेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने संविधान को राम राज्य लाने का उपकरण बताया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *