- Breaking News, कोविड-19, नागपुर समाचार

नागपुर : नागपुर में पॉजिटिव 2343 नए मरीज, 45 की मौत

नागपुर : उपराजधानी में कोरोना की तेज होती रफ्तार को रोकने में अभी कामयाबी नहीं मिल पा रही है। आंकड़े रोज अपना ही रिकार्ड तोड़ते नजर आ रहे हैं। रविवार को भी 24 घंटे में सबसे ज्यादा संक्रमितों का रिकॉर्ड टूटा है। 2343 नए संक्रमितों के साथ कुल आंकडा 52 हजार पार कर गया है। साथ ही 45 लोगों की मौत हुई है।  

यहां हुई जांच

कुल 2343 नए पाॅजिटिव नमूनों में मेयो से 350, मेडिकल से 259, एम्स से 105, माफसू से 76, नीरी से 78, निजी लैब से 638 और एंटीजन से 837 नमूने पाॅजिटिव आए हैं। इन मरीजों में 296 ग्रामीण, 2042 शहर और 5 जिले के बाहर के हैं। इन्हें मिलाकर कुल संक्रमित 52471 हो गए हैं। 45 लोगों की मौत हुई, जिसमें से 7 ग्रामीण, 33 शहर और 5 जिले के बाहर के हैं।   

इससे पहले शनिवार को शहर में संक्रमितों की संख्या ने 50 हजार का आंकड़ा पार कर लिया है। इस रिकॉर्ड के बीच कोरोना ने कई बार अपने रिकॉर्ड तोड़े हैं। शनिवार को 1578 नए मरीज मिले थे। इसके साथ ही 41 लोगों की मौत हुई थी। जिसके साथ मृतकों की संख्या 1600 पार हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *