- Breaking News, Chif Reporter - Wasudeo Potbhare, नागपुर समाचार, विधानसभा चुनाव

नागपुर समाचार : कंगना रनौत की मौजूदगी में बाइक रैली, प्रवीण दटके ने प्रचार अभियान की गति बढ़ाई

नागपुर समाचार : मध्य नागपुर से भाजपा-महायुति के उम्मीदवार प्रवीण प्रभाकरराव दटके ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। मध्य नागपुर के विभिन्न वार्डों में पदयात्रा करते हुए फिल्म अभिनेत्री सांसद कंगना राणावत की उपस्थिति में मध्य नागपुर में एक बाइक रैली का आयोजन किया गया।

वंदे मातरम गार्डन, मसोबा मंदिर, बद्रीनाथ मंदिर, गंजी पेठ, रमन साइंस सेंटर, आग्याराम देवी मंदिर, संतोषी माता मंदिर, मॉडल मिल, दसरा रोड, सिरसपेठ, राजपूत चौक, नाइक रोड, रतन कॉलोनी, झंडा चौक, बडकस चौक, लकड़ापुल, मोमिनपुरा होकर गोलीबार चौक पर बाइक रैली पूरी हुई। कंगना रनौत ने विश्वास जताया कि जनता मध्य नागपुर और नागपुर के विकास के लिए बीजेपी महागठबंधन को मौका देगी।

कंगना रनौत ने मध्य नागपुर के लोगों से प्रवीण दटके के समर्थन में खड़े होने की अपील की। इस मौके पर विकास कुंभारे, दीपराज पार्डीकर, भास्कर पराते, होलाजी पटेल, श्रेयस कुंभारे, बादल राऊत, अक्षय ठवकर, नानू डकाते, आकाश धरीश, गणेश पराते, आयुष राऊत, प्रवीण रेवतकर, नितिन निखारे, रितेश पांडे, अश्विन निमजे, प्रशांत दुर्गे, स्वप्निल फुलसुंगे, श्रवण खापेकर, योगिता बर्डे, कल्याणी कुबड़े, दीपाली नंदनवार, रेखा निमजे, गीता पारडीकर आदि उपस्थित थे।