संविधान पर काँग्रेस बोल रही झुटे बोल
नागपुर समाचार : संविधान को लेकर कांग्रेस की ओर से फेक नेरेटिव फैलाने का आरोप लगाते हुए उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि संविधान को कोई भी नहीं बदल सकता है। उन्होंने कहा- जम्मू कश्मीर सहित सभी राज्यों में संविधान पर अमल की हिम्मत केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है। कांग्रेस के कार्यकाल में जम्मू कश्मीर में संविधान लागू नहीं हो पाया था। समुदाय व समाज विशेष को प्राथमिकता दी जा रही थी। फडणवीस ने यह भी कहा कि संविधान को लेकर राहुल गांधी की बातें नौटंकी है। जनता भी अब सब जानने लगी है। देवेंद्र फडणवीस दक्षिण पश्चिम नागपुर में 6वीं बार विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार हैं।
उन्होंने प्रचार रैली की शुरुआत करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता ही इस चुनाव में कांग्रेस को जवाब दे देगी। राज्य में महायुति को बहुमत मिलेगा। फडणवीस ने कहा-दक्षिण पश्चिम नागपुर विधानसभा क्षेत्र नहीं मेरे लिए परिवार है। मनपा से विधानसभा तक 25 वर्ष इस क्षेत्र में काम किया है। अब भी लोगों का प्रेम मिल रहा है।
इस बार पहले से अधिक मतों के अंतर से जीतेंगे। महायुति में सीट साझेदारी लेकर कुछ सीटों पर अधिक चर्चा करनी पड़ी लेकिन महायुति में समन्वय कायम है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अच्छा कार्य किया है। सभी कार्यकर्ताओं को यह लगना स्वाभाविक है कि उनका नेता मुख्यमंत्री बनना चाहिए। लेकिन हमने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ मिलजुलकर काम किया है। चुनाव के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चा होगी। संघ का एजेंडा है-देश प्रथम। इसी एजेंडा पर हम काम रहे हैं।




