- Breaking News, नागपुर समाचार, विधानसभा चुनाव

नागपुर समाचार : नागपुर में गरजे उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, शहर की सभी सीटों पर जितने का किया दावा

कहा- कांग्रेस का सूपड़ा होगा साफ़

नागपुर समाचार : उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को भाजपा उम्मीदवारों के नामांकन में शामिल हुए। नामांकन के दौरान फडणवीस ने नागपुर शहर की सभी छह सीटों पर जीत का दावा करते हुए कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला।

फडणवीस ने कहा कि, पिछली बार कुछ वोटों और फेक नैरेटिव से हम दो सीटों पर पिछड़ गए थे, लेकिन इस बार हम कांग्रेस का सूपड़ा साफ़ करेंगे। इसी के साथ उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव में पूरी ताकत से प्रचार करने का आवाहन भी किया।