- Breaking News

रांची समाचार : झारखंड में फिर बदला सभी स्कूलों का समय, आदेश जारी

रांची समाचार : झारखंड में सभी स्कूलों का समय एक बार फिर से बदल दिया गया है। केजी से क्लास आठ तक की कक्षाएं सुबह सात बजे से दिन के साढ़े 11 बजे तक संचालित की जायेगी। वहीं, क्लास नौ और उपर की कक्षाएं के समय को सुबह सात से दिन के बारह बजे तक कर दिया गया है। गर्मी छुट्टी के बाद स्कूलों का समय पहले की तरह करने का आदेश दिया गया है। यह फैसला झारखंड स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने लिया है। संबंधित अधिसूचना राज्य सरकार के संयुक्त सचिव नन्दकिशोर लाल के आदेश से जारी कर दी गई है। प्राइवेट स्कूलों का संचालन संबंधित विद्यालय के दिशा-निर्देश के अनुरूप आरटीई अधिनियम एवं प्रबंधन के प्रावधानों के तहत होगा।