- Breaking News, नागपुर समाचार, राजनीति

नागपुर/रामटेक समाचार : जीतने के बाद सबसे पहले रामटेक गढ़ मंदिर के विकास का वादा

नागपुर/रामटेक समाचार : रामटेक लोकसभा क्षेत्र से NDA उम्मीदवार राजू पारवे ने लोकसभा चुनाव जीतने के बाद सबसे पहले रामटेक गढ़ मंदिर में 200 से 300 करोड़ रुपए खर्च कर मंदिर को आधुनिक बनाने के साथ क्षेत्र के विकास का वादा किया है। 

मनसर में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में स्थानीय विधायक एड आषिश जायसवाल, पूर्व विधायक डी मल्लीकार्जुन रेड्डी सहित भाजपा, शिवसेना, रांका के सभी बड़े नेताओं की उपस्थित थे। सभी नेताओं ने रामटेक लोकसभा क्षेत्र से 3 लाख से अधिक मतों से जीतने का आव्हान किया गया।