- Breaking News, नागपुर समाचार, राजनीति

नागपुर समाचार : टिकट मिलने के बाद पहली बार नागपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिनजी गडकरी

कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

नागपुर समाचार : भाजपा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लोकसभा चुनाव के लिए नागपुर से उम्मीदवार घोषित किया है। उम्मीदवारी घोषित होने के बाद बुधवार देर रात गडकरी पहली बार नागपुर पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने डीजे, ढोल नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। 

भाजपा ने बूधवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपनी दुसरी सूची जारी की। इस सूची में भाजपा ने नागपुर सहित विदर्भ की चार सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया। भाजपा ने नितिन गडकरी को तीसरी बार नागपुर से चुनावी मैदान में उतारा। गडकरी की उम्मीदवारी घोषित होते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।

टिकट घोषित होने के बाद देर शाम गडकरी पहली बार नागपुर पहुंचे। जहां डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कार्यकर्ताओं ने डिजे, ढोल, फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। एअरपोर्ट पर नागपुर बीजेपी के तमाम बड़े नेता, विधायक सहित बड़ी सांख्य में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं केंद्रीय मंत्री ने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री का पुरा परिवार भी मौजुद रहा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *