- Breaking News, नागपुर समाचार, राजनीति

नागपूर समाचार : नागपुर से ही चुनाव लड़ेंगे केंद्रीय मंत्री गडकरी, कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर मनाया जश्न

नागपुर समाचार : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को भाजपा ने नागपुर से आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। केंद्रीय मंत्री की उम्मीदवारी घोषित होते ही शहर भाजपा कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर दौड़ गई। धंतोली स्तिथ विभागीय कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ता जमा हुए पटाखे और मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।

बुधवार को भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। नौ राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 72 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया। भाजपा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को नागपुर से तीसरी बार चुनावी मैदान में उतारा है। केंद्रीय मंत्री के नाम की घोषणा होते ही नागपुर शहर भाजपा कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर दौड़ गई।

शहर के धंतोली स्तिथ विदर्भ विभागीय कार्यालय में भाजपा के तमाम बड़े नेता और कर्यकर्ता जमा हुए और जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और एक दूसरे को मिठाई भी खिलाई। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की नेताओं ने फुगड़ी खेलकर अपनी ख़ुशी का इजहार किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री गडकरी के 51 प्रतिशत वोटों के साथ चुनाव जितने का दावा भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *