- नागपुर समाचार, सामाजिक 

मेधावी छात्रा का किया सम्मान।

NBP NEWS 24,

नागपुर:- विदर्भ राज्य आंदोलन समिति के पदाधिकारियों द्वारा १०वी में ९८.६% अंक हासिल करने वाली प्रथा पराग वेणी का रविवार २ अगस्त को पौधा देकर सम्मान किया। प्रथा वेणी ने सफलता का श्रेय अपनी माँ प्रीति वेणी और पिता पराग वेणी जी को दिया। प्रीति ने जे. एन. टाटा पारसी स्कूल से १०वी उत्तीर्ण की। प्रथा ने ओलंपियाड जैसे कई पुरस्कार प्राप्त किये है। प्रथा को I A S बनकर देश की सेवा करना है। माँ प्रीति वेणी और पिता पराग वेणी जी ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है।


आदर्श बहुउद्देशिय शिक्षण संस्था की सचिव और विदर्भ राज्य आंदोलन समिति के सदस्यों ने प्रथा को मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहित किया। सम्मान करते समय रेखा निमजे, प्रीति दीडमुठे, सुनीता येरने, शोभा येवले, नितिन अवस्थी और आदर्श बहुउद्देशिय शिक्षण संस्था की संस्थापक श्रीमति ज्योति द्विवेदी एवं NBP NEWS 24 के संपादक राहुल शर्मा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *