- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : बीजेपी के कार्यक्रम में हादसा, सुरेश भट्ट सभागृह में हादसा, बहुत जुड़ा भीड़-भाड़ होने से एक महिला की मौत

नागपुर समाचार : शहर स्थित सुरेश भट्ट सभागृह में भारतीय जनता पार्टी द्वारा निर्माण श्रमिकों से संबंधित शिविर का आयोजन किया गया था। इस दौरान भारी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। जानकारी है कि यहां बहुत अधिक भीड़ होने कारण एक 61 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृत महिला का नाम मनु तुलसीराम राजपूत है। नागपुर के सुरेश भट सभागृह में आयोजित शिविर का लाभ लेने के लिए हजारों की संख्या में महिलाएं सुबह से ही पहुंची हुई थी। लेकिन व्यवस्था की अराजक स्थिति के चलते यह ह्रदयविदारक हादसा हुआ। खास बात यह है कि इस घटना के बाद घटनास्थल पर पुलिसबल को छोड़कर सभी सम्बंधित अधिकारी,कर्मचारी और नेता भाग खड़े हुए। घटना के बाद शिविर को रद्द करने के ऐलान के बाद भगदड़ के सुराग को मिटाने के लिए तत्काल साफ सफाई की गई।  

भाजपा महानगर अध्यक्ष जीतेंद्र उर्फ बंटी कुकड़े ने 8 से 11 मार्च तक सुबह 10 से शाम 4 बजे तक सुरेश भट्ट हॉल में सामान वितरण कार्यक्रम के आयोजन की जानकारी दी थी। उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने इस कार्यक्रम का महिला दिवस पर उद्घाटन किया था।

संजय बंगाले, छोटू बोरकर, किशोर वानखेड़े ने अपील की कि सभी पंजीकृत मजदूर शिविर में उपस्थित होकर लाभ उठायें. उद्घाटन के दूसरे दिन वितरण सुबह 7 बजे से पहले कतारें लग गईं। 10 बजे जैसे ही दरवाजा खुला, महिलाएं अंदर जाने के लिए दौड़ पड़ीं और इसी भगदड़ में मनु तुलसीराम राजपूत नाम की महिला की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *