- Breaking News, राजनीति

मुंबई समाचार : पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल, देवेंद्र फडणवीस ने दिलाई सदस्य्ता

मुंबई समाचार : आज पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुई इस अवसर पर फडणवीस ने कहा कि,अन्य कद्दावर नेता भी जल्द भाजपा में शामिल होंगे। फडणवीस ने कहा कि चव्हाण के आने से भाजपा महाराष्ट्र में और अधिक शक्तिशाली हो गई है।     

वहीं, अशोक चव्हाण ने कहा कि, “मैं विकास के लिए काम करता आया हूं और काम करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि, “मैंने अभी तक कोई मांग नहीं की है। पार्टी मुझे जो आदेश देगी मैं वो कार्य करूंगा।” अशोक चव्हाण के साथ ही नांदेड़ से एमएलसी कांग्रेस नेता अमोल राजुरकर ने भी भाजपा में प्रवेश किया। 

सोमवार को अशोक चौहान ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्य्ता सहित विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। अपने इस्तीफे का ऐलान करते हुए कहा कि, कुछ नया करने के लिए आज मैंने कांग्रेस पार्टी को छोड़ने का फैसला किया है।

राज्यसभा के लिए बना सकती है उम्मीदवार 

राज्य में जल्द ही राज्यसभा के चुनाव होने वाले हैं। मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा चव्हाण को राज्यसभा का उम्मीदवार बना सकती है। वहीं चौहान के भाजपा में शामिल होने के बाद मराठवाड़ा की राजनीति में बड़ा बदलाव आ गया है। परभणी और नांदेड़ जिले में भाजपा को फायदा मिलेगा। आगामी चुनाव में दो नो लोकसभा सीट की जीत आसान होती दिखाई दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *