- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : इंडियन कैंसर सोसाइटी के मोबाइल एप “राइज अगेंस्ट कैंसर” का लोकार्पण

नागपुर समाचार : विश्व कैंसर दिवस पर कैंसर के क्षेत्र में देश की सबसे बडी गैर शासकीय संस्था इंडियन कैंसर सोसाइटी के मोबाइल एप का लोकार्पण दिल्ली शाखा एवम मुंबई मुख्यालय द्वारा किया गया। इसका नागपुर शाखा की ओर से लोकार्पण शासकीय मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. राज गजभिये की प्रमुख उपस्थिति में अध्यक्ष गिरीश गांधी द्वारा जारी किया जा रहा है। भारत में बने इस एप के प्रमुख सहयोगी राजीव गांधी कैंसर इंस्टीटयुट एंड रिसर्च सेंटर व रोश हैं।

उल्लेखनीय है कि प्रति वर्ष लगभग १५ लाख लोग कैंसर की चपेट में आ रहे हैं। संस्था ने एक दशक में ५० प्रतिशत लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है। गौरतलब है कि कैंसर के प्रति जागरूकता के अभाव में यह बीमारी बढती जा रही है। केवल समय से पहले जांच कर ही इस पर नियंत्रण पाया जा सकता है। इस एप में कैंसर से संबंधित समुचित जानकारी दी गई है और इसका फायदा लोगों को जरूर मिलेगा। इसे एंड्रॉयड फोन से डाउनलोड किया जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि इंडियन कैंसर सोसायटी की नागपुर शाखा पिछले तीन दशकों से कैंसर के क्षेत्र निरंतर सेवारत है। संस्था द्वारा समय-समय पर कैंसर जांच शिबिर, जागरूरकता कार्यक्रम, प्रदर्शनी सहित अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है। सीताबर्डी स्थित म्यूर मेमोरियल हास्पिटल में संस्था का सर्व सुविधा युक्त निदान केंद्र एवं कार्यालय है जहां से तमाम गतिविधियों का निःशुल्क संचालन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *