- Breaking News, खेलकुद , नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : नागपुर के अंतराष्ट्रीय तीरंदाज ओजस देवतले को मिला अर्जुन पुरस्कार, नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों हुए सम्मानित

नागपुर समाचार : नागपुर के अंतराष्ट्रीय तीरंदाजी ओजस प्रवीण देवताले को 2023 खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अर्जुन पुरस्कार प्रदान किया। 

यह ऐतिहासिक लम्हा नागपुर के साथ ही पूरे महाराष्ट्र के लिए गौरव का दिन है। नागपुर के अंतराष्ट्रीय तीरंदाज ओजस प्रवीण देवतले को मंगलवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में महामहिम द्रौपदी मूर्मू के हाथों अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

इस समारोह में 21 वर्षीय ओजस देवतले समेत 26 एथलीट्स को अर्जुन पुरस्कार दिया गया। ओजस का मौजूदा सत्र शानदार रहा है। उन्होंने इसकी शुरुआत बर्लिन में आयोजित विश्व तीरंदाज चैंपियनशिप से की थी। 

ओजस तीरंदाजी विश्व कप के 92 वर्षों के इतिहास में 150 में से 150 अंक अर्जित कर विश्व चैंपियन बनने वाले पहले भारतीय कंपाउंड तीरंदाज हैं। इसके बाद ओजस का जलवा एशियाई खेलों में देखने को मिला जहां उन्होंने कंपाउंड तीरंदाजी में टीम, मिश्रित और व्यक्तिगत वर्ग में स्वर्ण पदकों की हैट्रिक बनाई थी। अर्जुन पुरस्कार जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित होना ना केवल ओजस के लिए बल्कि शहर खेलकूद के लिए बड़े गौरव की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *