- Breaking News, धार्मिक , नागपुर समाचार, विदर्भ

रामटेक समाचार : रामटेक में २५ को भव्य शोभायात्रा

रामटेक समाचार : गढ़ मंदिर स्थित अगस्ती आश्रम के संत गोपाल बाबा द्वारा ४२ वर्ष पूर्व शुरू की गई शोभायात्रा उनकी स्मृति में इस वर्ष भी आयोजित की गई है। बैकुंठ चतुर्दशी के पावन पर्व पर २५ नवंबर को शाम ४ बजे नगर के अठारह भुजा मंदिर से शोभायात्रा निकलेगी। उपरोक्त जानकारी भारतीय जनसेवा मंडल के पदाधिकारियों ने दी।

शोभायात्रा शाम ४ बजे अठारह भुजा गणेश मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना करने के बाद जैन मंदिर, कालंका माता मंदिर, शास्त्री चौक, पुलिस निरीक्षक निवास, तहसील कार्यालय, आंबेडकर चौक, बस स्टैंड, गांधी चौक, लंबे हनुमान मंदिर, बायपास मार्ग से नेहरू मैदान पहुचेंगी इस शोभायात्रा आयोजन के सफलतार्थ अगस्ति आश्रम के संत तुकाराम महाराज भारतीय जनसेवा मंडल के अध्यक्ष चंद्रपाल चौकसे, शोभायात्रा समिति अध्यक्ष ऋषिकेश किम्मतकर, डि. मल्लिकार्जुन रेड्डी सहित पदाधिकारी एवं नागरिक प्रयासरत हैं।

शोभायात्रा का प्रमुख आकर्षण सिने अभिनेता राकेश बेदी होंगे, जो कि विजेताओं तथा कलाकारों को पुरस्कारों से सम्मानित करेंगे। शोभायात्रा का आयोजन सजीव झांकियों के होने के साथ महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक तथा सर्वसाधारण समस्याओं पर होने से आकर्षित रहती है। इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्र, मप्र तथा विदर्भ के श्रध्दालुओं कि भारी जनसैलाब उमड़ जाता है। शोभायात्रा के बाद २६ नवंबर को गढ़ मंदिर स्थित राममंदिर में त्रिपुर जलेगा, २७ नवंबर को नगर में मंडई का आयोजन होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *