- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपूर समाचार : क्रांति दिवस पर शहर में शहीदों और सैनिकों के सम्मान में तिरंगा रैली निकाली गई

नागपुर समाचार : गांति शांति मिशन तथा सहयोगी संस्था नागपुर सराफा एसोसिएशन व जैन सेवा मंडल के संयुक्त तत्ववावधान में आज (बुधवार) को सुबह सी.ए. रोड स्थित गांधी पुतला से लेकर शहीद चौक तक सुबह भव्य तिरंगा रैली निकालने का आयोजन किया गया था।

इस रैली कार्यक्रम का उद्देश्य देश की रक्षा के प्रहरी और देश के अंदर लोगों की जान माल की हिफाजत करनेवाले सेना के जवान, पुलिस कर्मियों का सत्कार करना था। इस कार्यक्रम में गुरुवर आचार्य श्री सुवीरसागरजी महाराज शामिल हुवे थे।

इसके अलावा कारगिल के विजेता कैप्टन वीरसेन तांबे भी उपास्थित रहे। इस भव्य रैली में शहर के कई स्कूल के सैकड़ों विद्यार्थी सहीत व्यापारियों, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, सैनिक व पुलिसकर्मियों की उपस्थिति में वीर शहीदों को सामूहिक सलामी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *