- Breaking News, अपघात, नागपुर समाचार

नागपुर/हिंगना समाचार : टीवी सेटअपबॉक्स के करंट लगने से चार साल के बच्चे की मौत

नागपुर/हिंगना समाचार : हिंगना थाना अंतर्गत एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां सेटअपबॉक्स में आए करंट की चपेट में आने से चार साल के बच्चें की मौत हो गई। इस घटना में मृतक हुवे बच्चें का नाम प्रियांशु ज्ञानेश्वर चव्हारे (४ वर्ष) है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बच्चा सुबह अपने घर में खेल रहा था। इसी दौरान उसे टीवी देखने का मन होते ही बच्चे ने टीवी सेट टॉप बॉक्स को छुआ। उसमें करंट होने के कारण वह झुलस गया और नीचे गिर गया। आवाज सुनकर पिता ज्ञानेश्वर जाग गए। उन्होंने देखा कि लड़का बेहोश पड़ा है। वे बच्चे को हिंगाना के एक ग्रामीण अस्पताल में ले गए। जहा डॉक्टरों ने उसे जांच कर मृत घोषित कर दिया। पिता ज्ञानेश्वर चावरे की सूचना पर हिंगणा पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु दर्ज की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *