- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : नागपुर जिम एसोसिएशन द्वारा व बाउंसर सिक्योरिटी गार्ड द्वारा नागपुर महानगर पालिका आयुक्त तुकाराम मुंडे जी को आवेदन सौंपा गया

नागपुर समाचार : महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर में अपने अपने व्यवसाय को लेकर लगातार संविधान चौक नागपुर में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। कोरोना महामारी को देखते हुए जिस तरीके से आज पूरी देश में। लॉकडाउन लगाया गया था। और आज जिस तरीके से लॉकडाउन खोला गया है उसके बाद अपने अपने व्यवसाय को लेकर लोग शासन प्रशासन से मांग कर रहे हैं ताकि उनका व्यवसाय खोला जाए।

इसी तरह आज नागपुर के संविधान चौक में नागपुर जिम एसोसिएशन द्वारा व बाउंसर सिक्योरिटी गार्ड द्वारा नागपुर महानगर पालिका आयुक्त तुकाराम मुंडे जी को आवेदन सौंपा गया और कहा गया कि जल्द से जल्द हमारा जिम खोलने की अनुमति दें।