- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा, कार्यकर्ताओ ने मनाया जश्न

नागपुर समाचार : केंद्रीय चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी (AAP) को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दे दिया है। अब आगे दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल की पार्टी का चुनाव चिह्न झाड़ू जारी रहेगा। जिसके चलते देशभर में आप की ओर से प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है। देशभर में आप के कार्यकर्ता और समर्थक जश्न मना रहे है। इसी कड़ी में आज उपराजधानी नागपुर में भी जिरो माइल स्थित फ़्रीडम पार्क पर बलून आसमान में छोड़, मिठाई बांटकर और घोषणाओं के साथ कई कार्यकर्ताओ ने जश्न मनाया।

बता दें पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इतने कम समय में राष्ट्रीय पार्टी? ये किसी चमत्कार से कम नहीं। सबको बहुत-बहुत बधाई। देश के करोड़ों लोगों ने हमें यहां तक पहुंचाया, लोगों को हमसे बहुत उम्मीद है। आज जनता ने हमें ये बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है। हे प्रभु, हमें आशीर्वाद दो कि हम ये जिम्मेदारी अच्छे से पूरी कर सके।

इसके अलावा अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि, कोई भी उस विचार को रोक नहीं सकता जिसका समय आ गया है। अब आम आदमी पार्टी का समय आ गया है। भारत का समय आ गया है। इससे पहले आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा, “सिर्फ 10 साल में अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने वो कर दिखाया जो बड़ी पार्टियों को करने में दशकों लग गए। हर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता जिसने इस पार्टी के लिए खून पसीना बहाया उनकी मेहनत आज रंग लाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *