
नागपुर समाचार : नागपुर – चंद्रपुर मार्ग पर स्थित मांगली गांव के पास रविवार की दोपहर एक भीषण कार दुर्घटना में तीन लोगो की मौत हो गई। दुर्घटना के समय कार में तीन लोग सवार थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कार चालक का कार से नियंत्रण छूटने की वजह से यह दुर्घटना होने की जानकारी मिली है। रविवार की दोपहर मारोती अर्टिका कार क्र एम् एच 02 – सी डब्ल्यू 7361 नागपुर से चंद्रपुर की ओर जा रही थीीका। कार में तीन लोग सवार थेे। जैसे ही कार मांगली गांव के आस पास पहुंची की अचानक कार चालक का कार से नियंत्रण छूटने की वजह से कार तेजी से उछलकर रोड की दूसरी ओर झाड़ियों में जा गिरी।
इस दुर्घटना में दो व्यक्ति की जगह पर ही मौत हो गई। अन्य एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। रहा चलते नागरीको ने इसकी सूचना वरोरा पुलिस स्टेशन को दीी। जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल हुवे व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया लेकिन घायल व्यक्ति ने रास्ते में ही दम तोड़ दियाा। जानकारी के अनुसार कार में एक थैले में कुछ मास्क भी बरामद किये गए। समाचार लीके जाने तक मृतक के नाम और पता प्राप्त नहीं हो सका।