- Breaking News, क्राईम खबर , नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : नागपुर के इन बंटी बबली ने व्यापारियों से ठगे 57.75 लाख रुपए

नागपुर समाचार : नागपुर चावल व्यापारियों से ठगी करने वाले दंपति के खिलाफ लकड़गंज पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपी अरविंद बागड़े और उसकी पत्नी पूनम बागड़े है। आरोप है कि, दोनों ने शहर के चावल व्यापारियों से करीब 57.75 लाख की धोखाधड़ी की है। बागड़े दंपति के खिलाफ जुलाई-अगस्त-2019 में शिकायत की गई थी। लकड़गंज पुलिस ने मामले की छानबीन कर करीब 9 माह बाद दंपति पर ठगी का मामला दर्ज किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार संतोष कुमार अग्रवाल, गांधीबाग निवासी ने लकड़गंज थाने में आरोपी अरविंद बागडे और उसकी पत्नी पूनम बागड़े के खिलाफ ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। संतोषकुमार ने पुलिस को बताया कि, बागड़े दंपति ने ट्रेडिंग व्यवसाय के माध्यम से उनसे और अन्य 30- 35 चावल व्यापारियों से करीब 57 लाख 75 हजार रुपए का चावल खरीदा। दंपति ने चावल व्यापारियों का विश्वास हासिल करने के लिए शुरूआत में व्यवहार ठीक रखा। माल का पैसा भी समय पर दिया। व्यापारियों ने भरोसा करना शुरू कर दिया, दंपति ने कई चावल व्यापारियों से बड़ी मात्रा में चावल खरीदा और उन्हें चेक दिया। बैंक में रकम नहीं रहने के बाद व्यापारियों के नाम से टीडीसी चेक दिया। बाद में यह चेक बाउंस हो गए। बागड़े ने कुछ माल के पैसे बाद में देने का वादा कर शहर के चावल कारोबारियों के साथ करीब 57,75,681 रुपए की ठगी की। संतोषकुमार की शिकायत पर पुलिस ने बागड़े दंपति के खिलाफ धारा 409, 420, 34 के तहत मामला दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *