- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपूर समाचार : आदर्श बहुउद्देशिय शिक्षण संस्था ने मनाया गणतंत्र दिवस

महिलाओं को द प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड 2023 से किया सम्मानित

नागपुर समाचार : आदर्श बहुउद्देशिय शिक्षण संस्था द्वारा 26 जनवर को नंदनवन स्थिति आनंद पैलेस में भव्य रुप से गणतंत्र दिवस मनाया गया। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर संस्था ने “द प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड 2023” का आयोजन किया गया जिसमें समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला तथा पुरुषो को यह अवार्ड दीया गया और समाजसेविका महिलाओं को “नारीशक्ति” पुरस्कार भी कार्यक्रम में दीया गया। समारोह की शुरुआत अतिथियो द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर एवं राष्ट्रगीत के साथ की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में सोनेगांव ACP डॉ. अशोक बागुल एवं समाजसेवक जावेद पठान उपस्थित हुए। बागुल सर ने उपस्थित विद्यार्थियों को अपने सुंदर भक्षण से प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने भी उनकी बातों को आत्मसात किया।

कार्यक्रम मे शिक्षा और रोजगार कला और संस्कृति, राष्ट्रगीत हस्तरेखा वस्तु की जानकारी दी गई तथा भजन, ड्रेस, भुषण वस्त्र, बच्चे और महिलाओं ने ड्रामा, डांस, कल्चर, भाषा के अलग अलग प्रतियोगिताओं में भाग लिया। अलग अलग राज्य के हिसाब से महिलाओं ने वस्त्र धारण कर भाग लिया महाराष्ट्र, उतरप्रदेश, बिहार, बंगाल, पंजाब और भारत माता का पोशाक उपयोग किया।

आदर्श बहुउद्देशिय शिक्षण संस्था की संस्थापक तथा सचिव श्रीमती ज्योती द्विवेदी जी ने कार्यक्रम में कहा कि भारत माता का आशीर्वाद हम पर हमेशा था, है और रहेगा। मेहनत और कर्म करते जाऔ फल की चिंता मत करो समय के अनुकूल सबको फल मिल ही जाता है।

मंच पर ज्योति द्विवेदी जी ने कहा मेहनत करने वाले की कभी हार नहीं होती, जिंदगी एक संघर्ष का नाम है, काम छोटा या बड़ा नहीं होता काम काम होता। मंच संचालन श्रीमती संजीवनी चौधरी जी ने किया और आभार प्रदर्शन पल्लवी जोशीजी ने किया।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में ACP डॉ अशोक बागुल, जावेद पठान, डा. शैलेश बोभाटे उपस्थित थे। डॉ. छाया श्रीवास्तव, डॉ. कविता परिहार, मीना कच्छवाहा, विमल सोलंकी, सुधा उपाध्याय, सौ संजीवनी चौधरी को द प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड दीया गया। सौ जयमाला तिवारी, रेवती शाहू, अनघा मेश्राम, चेताली आलोने, पल्लवी जोशी, डॉ. अरुणिमा पानसे, श्रीमती शिवांगी जी इन सभी को नारीशक्ति सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में उज्ज्वला राउत, राहुल शर्मा, कार्तिक जोशी, पार्थ जोशी, रेखा मिश्रा, सुशीला मिश्रा और 70 से ज्यादा महिलाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित थे। 

कार्यक्रम का आयोजन आदर्श बहुउद्देशिय शिक्षण संस्था की संस्थापक तथा सचिव श्रीमती ज्योती द्विवेदी इन्होंने किया। संचालन संजीवनी चौधरी और आभारप्रदर्शन पल्लवी जोशी इन्होंने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *