- Breaking News, नागपुर समाचार, शीत सत्र २०२३

नागपुर समाचार : दिशा सल्यान मामले की एसआईटी करेगी जांच, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दी जानकारी

दिशा सल्यान मामले की जांच करेगी एसआईटी

नागपुर समाचार : दिशा सल्यान  को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा निर्णय लेते हुए मामले की जांच एसआईटी से कराने का निर्णय लिया है। इस बात की जानकारी खुद उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवी ने विधानसभा में दी। इसी के साथ उपमुख्यमंत्री ने सभी अधिकारीयों को इस मामले से जुड़े सभी दस्तावेज जांच समिति को सौंपने का आदेश भी दिया है। 

दरअसल, दिशा सल्यान मामले को आज विधानसभा में सत्ता पक्ष के विधायक भरत गोगावले और नितेश राणे ने उठाया। इस दौरान दोनों नेताओं ने कथित हत्या मामले की जांच करने की मांग की। इसी के साथ यह भी कहा कि, आठ जून की रात को वहां कौन-सा मंत्री मौजूद था। इसका भी पता चलना चाहिए। सत्ता पक्ष ने नेताओं की इस मांग को लेकर सदन में जोरदार हंगामा किया। इस कारण पहली बार 10 मिनट और दूसरी बार 15 मिनट के लिए सदन की कार्रवाई स्थगित भी की गई।

फड़णवीस ने की मांग स्वीकार : सत्ता पक्ष नेताओं के हंगामा को देखते हुए उपमुख्यमंत्री और राज्य के गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सत्ता पक्ष विधायकों की मांग स्वीकार करते हुए कहा कि, मामले की जांच एसआईटी से किया जाएगा। फडणवीस ने भी कहा कि जिनके पास इस संबंध में कोई सबूत है, वे इसे संबंधित पुलिस अधिकारियों को सौंप दें।

आदित्य ठाकरे को झटका : आठ जून 2020 को मुंबई के एक आपर्टमेंट से गिरकर मौत हो गई थी। इस मामले को लेकर तत्कालीन विपक्ष और अब सत्ता पक्ष लगातार सवाल उठा रहा है और मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग कर रहा था। हालांकि, तत्कालीन उद्धव ठाकरे सरकार ने इसकी जांच मुंबई पुलिस ही करेगी। वहीं सत्ता परिवार्तान होने के बाद दोबारा इस मुद्दे को उठाया गया और जांच की मांग की। जिसे सरकार ने स्वीकार कर लिया। सरकार के इस निर्णय से पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे को बड़ा झटका माना जा रहा है। इस मामले में भाजपा विधायक और शिंदे गुट के विधायक ठाकरे के शामिल होने की बात कह रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *