- Breaking News

भंडारा समाचार : तेज रफ्तार ट्रेलर पुल से नीचे गिरा, चालक गंभीर जख्मी

तेज रफ्तार ट्रेलर पुल से नीचे गिरा, चालक गंभीर जख्मी

भंडारा समाचार : प्लास्टिक बॉटल बनाने वाला दाना लेकर नागपुर से रायपुर की तरफ जा रहा एक ट्रेलर फ्लाईओवर के ऊपर से गिर गया। यह हादसा गुरुवार-शुक्रवार आधी रात लाखनी शहर में घटी। इस हादसे में चालक को गंभीर चोट लगी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल ड्राइवर को इलाज के लिए भंडारा जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय ट्रक की रफ़्तार काफी तेज थी।

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेलर क्रमांक NL01AF2950 में प्लास्टिक के दाने लेकर तेज गति से नागपुर से रायपुर की तरफ जा रहा था। जैसे ही ट्रक लाखनी फ्लाईओवर के ऊपर पहुंचा ट्रक अनियंत्रित हो गया और 30 से 35 फीट ऊँचे फ्लाईओवर से नीचे गिर गया। इस घटना की जानकारी तुरंत लाखनी पुलिस को दी गई है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

हुआ लाखो का नुकसान : ट्रक में करोडो रुपये का प्लास्टिक बॉटल बनाने वाले दाना लदा हुआ था। ट्रक के निचे गिरने के कारण कंटेनर में लदा पूरा सामान सड़क पर बिखर गया। वहीं ट्रेलर भी पूरी तरह चकना चरु हो गया। इस दुर्घटना से सामान मालिक को लाखो का नुकसान हुआ है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *