- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : खासदार सांस्कृतिक महोत्सव स्थल का हुआ भूमिपूजन 

2 से 11 दिसंबर तक होगा आयोजन

नागपुर समाचार : खासदार सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन क्रीड़ा चौक स्थित ईश्वर देशमुख कॉलेज ऑफ फिजिकल‌एजुकेशन के मैदान पर होगा. बुधवार को महोत्सव स्थल का भूमिपूजन विधायक मोहन मते और पूर्व सांसद अजय संचेती के हाथों किया गया. इस अवसर पर महोत्सव समिति के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे. यह कार्यक्रम‌ 2 से 11 दिसम्बर तक होगा. इसमें स्थानीय कलाकारों के अलावा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कलाकारों द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे.

सांस्कृतिक महोत्सव की सफलता के लिए समिति अध्यक्ष अनिल सोले, उपाध्यक्ष मधुप पाण्डेय, गौरी शंकर‌ पराशर, अशोक मानकर, दिलीप जाधव, सचिव जयप्रकाश गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजेश बागड़ी, बाल कुलकर्णी, सारंग गडकरी, हाजी अब्दुल्ल कादिर, संदीप गवई, संजय गुलकारी, रेणुका देशकर, नितिन तेलगोटे, विलास त्रिवेदी, आशीष वंदिले, चेतन कैरकर, भोलानाथ सहारा, किशोर पाटिल, मनीषा काशीकर परिश्रम कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *