- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : आग्याराम देवी मंदीर में आश्विन नवरात्रि उत्सव के चलते भक्तो की भारी भीड

मंदीर में अंदाजन 3000 अखंड कामना ज्योत

नागपुर समाचार : बीते 26 सितंबर से प्रारंभ हो चुके अश्वीन नवरात्रि के चलते माता रानी के दर्शन करने के लिए विर्दभ सहित ग्रामीण क्षेत्रों से रोजाना हजारों भक्त शहर के श्री. आग्याराम देवी मंदीर में पहुंच कर दर्शन का लाभ ले रहे है।

प्रतिवर्षानुसार नवरात्र पर मंदिर परिसर में भव्य ज्योत मंडप का निर्माण किया गया है। वही भक्तो के लिए कतार में दर्शन करने की व्यवस्था भी आयोजको द्वारा की गई है। आप को बता दें नगर देवी के नाम से विख्यात भोसले कालीन यह मंदीर विदर्भ की अष्टदेवीयों में से एक है ऐसी मान्यता है। मंदीर में अंदाजन 3000 अखंड कामना ज्योत भक्तों के द्वारा मनोकामना सिद्धी हेतु प्रज्वलित की गई है, जो भक्तो की मनोकामना पूर्ण करती है ऐसी मान्यता है।

सुबह शाश्वत देवी मुर्ती को स्नान महाअभिषेक कर आरती की जाती है। मंदिर में पिढ़ी दर पिढ़ी पूजा करने वाले पंडित जोशी महाराज महाल परिवार द्वारा हर रोज सुबह 5ः00 बजे माता की पुजा अर्चना, महाआरती और प्रसाद वितरण किया जाता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *