- नागपुर समाचार

राष्ट्रीय महिला जागृती मंच की ह्यूमन राइट सेल नागपुर द्वारा महिला दिवस मनाया गया।

नागपुर:- अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय महिला जागृति मंच संस्थापक चेयर पर्सन श्रीमती अंबिका शर्मा जी व ह्यूमन राइट्स सेल राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सुरभि मेनरिया धिंग जी के मार्गदर्शन पर आज दिनांक 15 मार्च मंगलवार को 4 बजे एड. डा. सुमन सुनील चोखारे जी को महिलाओं को कानूनी सहायता व समाज सेवा के लिए उनका सत्कार राष्ट्रीय महिला जागृति मंच ह्यूमन सेल की,नागपुर शाखा द्वारा किया गया।
              प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती एड श्रद्धा शुक्ला ने एड. सुमन चोखारे जी का स्वागत शाल व श्रीफल देकर किया तथा उनके द्वारा किए गए कार्यों का परिचय दिया l इस अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष महिला जागृति मंच की धारणा अवस्थी जी ने राष्ट्रीय महिला जागृति मंच के उद्देशयो के बारे मे विस्तृत रूप से बताया। प्रदेश उपाध्यक्ष एड छाया यादव ने बेटियों की शिक्षा व परिवार में उचित सम्मान ,विशेष महत्व देने की बात कही।श्रीमती रंजना सिंह, विद्या चौबे, ममता शुक्ला,मनीषा नायडू ने सत्कार मूर्ति एड. सुमन चोखारे का पुष्पहारों द्वारा स्वागत किया।
डॉ एड सुमन जी ने आगे भी ह्यूमन राइट्स सेल को हर तरह की सहायता करने का आशवासन् दिया।
सत्कार समारोह में प्रदेश अध्यक्ष एड श्रद्धा शुक्ला, प्रदेश उपाध्याय एड छाया यादव जी, प्रदेश सचिव एड ममता शुक्ला जी, प्रदेश सह सचिव गिन्नी सिंनहा जी, प्रदेश आई टी सेल अपराजिता राहुल सिग,डिस्टिक्ट अध्यक्ष श्रीमती रंजना सिग, कांचन चार भाई,एड मनीषा नायडू, एड. विद्या चौबे, रा महिला जागृति मंच की जिला सलाहकार श्रीमती शैलजामिश्रा जी व अन्य महिलाएं उपस्थित रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *